Tuesday, May 25, 2021

आईएएस बनने के लिए ये स्टेप जरूर अपनाएं

शुभम कुमार यश

पढ़ाई में जिनका मन न लगे जरूर पढ़ें


आप कहां गलती कर जाते हैं, इस लाइन में देखें और सही करें, अगर आप इन 10 लाइन को फॉलो कर लेते हैं तो यकीन कीजिए आप 80 प्रतिशत यहीं सफल हो गए। कोई परीक्षा कितनी टफ है, यह जानने के लिए उसके सक्सेस रेशो को देखना चाहिए। इस मापदंड से सिविल सर्विसेज एग्जाम या आईएएस एग्जाम को सबसे कठिन परीक्षा कहा जा सकता है। इसका सक्सेस रेशो 0.01 प्रतिशत है! ऐसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल प्रतिबद्धता, तैयारी और किस्मत ही काफी नहीं होती। इसके लिए जरूरी हो जाता है कि उम्मीदवार आईएएस की तैयारी को अपनी जीवनशैली ही बना डाले। पहले-पहल यह बहुत बोझिल लग सकता है लेकिन यदि आप आईएएस परीक्षा को क्लियर करने को लेकर समर्पित और गंभीर हैं, तो इसकी तैयारी का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। आईएएस की तैयारी को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के लिए जरूरी है कि आप इन दस आदतों को अपना लें..

1. टाइमटेबल बनाएं

अगर आप आईएएस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको यह बताने की जरूरत नहीं कि पढ़ाई के लिए टाइमटेबल बनाना कितना जरूरी है। आपका टाइमटेबल ऐसा हो, जो पढ़ाई के घंटों, आराम, फिजिकल एक्टिविटी और सोशल लाइफ सभी के बीच संतुलन बनाकर चले। सारा समय सिर्फ पढ़ाई करते रहने से एकरसता आ जाएगी और पढ़ाई में आपका मन ही नहीं लगेगा। इसके साथ ही, आप दो-तीन अलग-अलग टाइम शेड्यूल बना लें, जिनमें आपकी पढ़ाई के दैनिक, साप्तााहिक और मासिक लक्ष्य निर्धारित हों। इससे आप अपनी तैयारी की निगरानी कर पाएंगे और जहां जरूरी हो, वहां सुधार ला पाएंगे।

2. कॉन्सेप्ट क्लियर रखें

आईएएस परीक्षा का सिलेबस बहुत वृहद है और किसी विषय की पूरी लंबाई-चौड़ाई नाप डालता है। ऐसे में कई उम्मीदवार तथ्यों को रट लेते हैं, बजाय उनका कॉन्सेप्ट समझने के। यह तरीका बिल्कुल गलत है। हमारी याददाश्त केवल एक सीमित डेटा ही स्टोर कर सकती है और यह भी समय के साथ धूमिल पड़ती जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप जो भी पढ़ें, उसकी मूल अवधारणा को गहराई से समझें। अगर आप किसी टॉपिक को अच्छी तरह समझ लेंगे, तो उससे जुड़ी तमाम जानकारी अच्छी तरह याद भी रख पाएंगे।

3. राइटिंग स्किल विकसित करें

कई आईएएस उम्मीदवार केवल प्रिलिमिनरी एग्जाम पर ही फोकस करते हैं, जो कि ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है। शुरू-शुरू में यह रणनीति सही लग सकती है लेकिन आगे चलकर आपको अहसास होगा कि यह गलत है। आईएएस की मेन परीक्षा परंपरागत सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है, जिसमें आपको हाथ से उत्तर लिखने होंगे। इसलिए अगर आप मेन परीक्षा में भी सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप प्रिलिम्स स्तर से ही अपनी राइटिंग स्किल में निखार लाना शुरू कर दें। कई जानकारों का मत है कि लिखकर पढ़ाई करना न सिर्फ तथ्यात्मक सूचनाओं को याद रखने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, बल्कि यह उत्तरों का फॉर्मेट विकसित करने में भी मददगार है, जो कि मेन परीक्षा में लाभ देता है।

4. अखबारों से दोस्ती

अखबार किसी आईएएस उम्मीदवार के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। आपको रोज अखबार पढऩे की आदत डालनी ही चाहिए। मगर इतना ही काफी नहीं है। आपको उन टॉपिक्स की पहचान भी होनी चाहिए, जिन पर आपको ज्यादा फोकस करना है। अखबार पढऩा शुरू करने से पहले खुद से पूछें कि आपको क्या पढऩा चाहिए, क्यों पढऩा चाहिए और कहां पढऩा चाहिए। इस प्रकार आप वही पढ़ेंगे, जो पढऩा जरूरी है और रोज-ब-रोज आवश्यक सूचनाएं इकट्ठी करते चलेंगे।

5. सरकारी वेबसाइट्स पर नजर

अधिकांश आईएएस उम्मीदवारों का इस बात पर ध्यान ही नहीं जाता कि सरकारी वेबसाइट्स नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों, डेटा और रिपोर्टों का सरल, सुगम स्रोत हैं। इन वेबसाइट्स का अध्ययन कर आप जो सूचनाएं पाएंगे और जो समझ विकसित करेंगे, वह प्रिलिम्स और मेन्स दोनों में लाभदायक रहेगी।

6. क्वालिटी डिस्कशन

किसी आईएएस उम्मीदवार को अपने साथी उम्मीदवारों और टीचर्स व कोचिंग इंस्ट्रक्टर्स के साथ स्वस्थ और उच्च कोटि के डिस्कशन करते रहना चाहिए। इन चर्चाओं में किसी एक टॉपिक पर फोकस करें, उसे अलग-अलग नजरियों से देखें और अपनी बात को प्रामाणिक डेटा के आधार पर आगे बढ़ाएं। किसी टॉपिक पर अलग-अलग नजरिये सामने आने पर आप परीक्षा में अधिक संतुलित और परिपूर्ण उत्तर दे पाएंगे। ऐसे किसी डिस्कशन ग्रुप का सदस्य बनने से पढ़ाई के लिए प्रेरणा भी मिलती रहती है। साथ ही इससे इंटरव्यू की तैयारी में भी मदद मिलती है।

7. प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड

परीक्षा में सफल होने के लिए ही नहीं, आईएएस अधिकारी के रूप में काम करने के दौरान भी आपको प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल की दरकार होगी। आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको नई-नई तकनीकों से निपटना होगा। आपको वृहद सिलेबस को पढऩे, टाइम मैनेजमेंट, संसाधनों, पियर प्रेशर, समाज के प्रेशर आदि की चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। ऐसी स्थितियों में आपका प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड ही काम आएगा।

8. अपने टीचर खुद बनें

आईएएस की तैयारी करना बहुत लंबा और थका देने वाला काम है। इसका सिलेबस मानो लगातार बढ़ता जाता है और समय लगातार कम होता जाता है। ऐसे में किसी एक टीचर, गाइड, मेंटर या किसी एक कोचिंग क्लास मटेरियल पर निर्भर रहने से बात नहीं बनने वाली। आपको खुद अपना टीचर बनना होगा। आप खुद ही प्रश्न तैयार करें और रेफरेंस तथा स्टडी मैटेरियल के इस्तेमाल से उनके उत्तर तलाशें। टीचर और स्टूडेंट दोनों की भूमिकाएं खुद निभाने से आपके भीतर आत्मविश्वास का भी संचार होगा, जो परीक्षा में और उसके बाद भी काम आएगा।

9. स्वस्थ जीवनशैली

'केवल काम, नहीं आराम' की नीति आईएएस की तैयारी में कारगर नहीं हो सकती। ढेर सारी किताबों के साथ खुद को कमरे में बंद करके आज तक कोई आईएएस परीक्षा क्लियर नहीं कर पाया है। आपको अपने स्वास्थ्य, मनोरंजन तथा सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। योग, ध्यान या फिर रनिंग, स्पोट्र्स आदि के लिए रोज समय जरूर निकालें। पौष्टिक भोजन और रोज कम से कम 8 घंटे की नींद लें। परिवार के साथ तो समय बिताएं ही, ऐसे दोस्त भी बनाएं जिनके लक्ष्य आपसे मिलते-जुलते हों। इससे आपका फोकस बना रहेगा और आपको प्रेरणा मिलती रहेगी।

10. प्रतिबद्धता और समर्पण

आईएएस परीक्षा में सफलता का सफर बहुत लंबा और मुश्किल है। आपकी प्रतिबद्धता ही इस सफर को पूरा करने में आपके काम आएगी। आपके सामने ऐसी कई चुनौतियां और समस्याएं आएंगीं, जिनसे आपके कदम डगमगा सकते हैं। कई ऐसे युवा भी हैं, जिन्होंने आईएएस की तैयारी में 5 से 7 साल लगा देने का बाद सामाजिक दबाव या फिर लगातार नाकामी के चलते हार मान ली। ऐसी तमाम चुनौतियों के बावजूद, यह भी सच है कि हर साल मुट्ठी भर उम्मीदवार अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस परीक्षा को क्रैक कर ही लेते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपको खुद पर विश्वास हो और अपने लक्ष्य के प्रति आप में समर्पण हो

शुभम कुमार यश की फेससबुक वॉल से साभार

Friday, May 14, 2021

डमरू बजेगा


 

एक बार की बात है, देवताओं के राजा इंद्र ने कृषकों से किसी कारण से नाराज होकर बारह वर्षों तक बारिश न करने का निर्णय लेकर किसानों से कहा- "अब आप लोग बारह वर्षों तक फसल नही ले सकेंगे।"

सारे कृषकों ने चिंतातुर होकर एक साथ इंद्रदेव से वर्षा करवाने प्रार्थना की। इंद्र ने कहा- "यदि भगवान शंकर अपना डमरू बजा देंगे तो वर्षा हो सकती है।"

देवराज इंद्र ने किसानों को ये उपाय तो बताया लेकिन साथ में गुप्तवार्ता कर भगवान शिव से ये आग्रह कर दिया कि आप किसानों से सहमत न होना।

जब किसान भगवान शंकर के पास पहुंचे तो भगवान भोलेनाथ ने उन्हें कहा- "डमरू तो बारह वर्ष बाद ही बजेगा।"

किसानों ने निराश होकर बारह वर्षों तक खेती न करने का निर्णय लिया।

लेकिन उनमें से एक किसान था जिसने  खेत में अपना काम करना नहीं छोड़ा। वह नियमति रूप से खेत जोतना, निराई, गुड़ाई, बीज बोने का काम कर रहा था। ये माजरा देख कर गांव के किसान उसका मजाक उड़ाने लगे। कुछ वर्षों बाद गांव वाले उस परिश्रमी किसान से पूछने लगे- "जब आपको पता है कि बारह वर्षों तक वर्षा नहीं होने वाली तो अपना समय और ऊर्जा क्यों नष्ट कर रहे हो?"

तब उस किसान ने उत्तर दिया- मैं भी जानता हूं कि बारह वर्ष फसल नहीं आने वाली, लेकिन मैं ये काम अपने अभ्यास के लिए कर रहा हूं। क्योंकि बारह साल कुछ न करके मैं खेती किसानी का अपना काम भूल जाऊँगा। साथ ही मेरे शरीर की श्रम करने की आदत भी छूट जाएगी। इसीलिए ये काम मैं नियमित कर रहा हूँ ताकि जब बारह साल बाद वर्षा हो, तब मुझे अपना काम करने में कोई कठिनाई न हो।

किसानों के बीच हो रही ये तार्किक चर्चा माता पार्वती भी बड़े कौतूहल के साथ सुन रही थीं। बात सुनने के बाद माता पार्वती भगवान शिव से सहज भाव से बोलीं- "प्रभु! आप भी बारह वर्षों के बाद डमरू बजाना भूल सकते हैं!

माता पार्वती की बात सुन कर भोले बाबा चिंतित हो गए। अपना डमरू बज रहा या नहीं ये देखने के लिए उन्होंने डमरू उठाया और बजाने का प्रयत्न करने लगे।

जैसे ही डमरू बजा बारिश शुरू हो गई। जो किसान अपने खेत में नियमित रूप से काम कर रहा था उसके खेत में भरपूर फसल आयी। बाकी के किसान पश्चाताप के अलावा कुछ न कर सके।

दो सप्ताह, दो माह, दो वर्षों के बाद कभी तो लॉकडाउन खत्म होगा, सामान्य जनजीवन शुरू होगा।

केवल नकारात्मक बातों पर अपना ध्यान लगाने के बजाय हम अपने कार्य- अध्ययन, व्यवसाय से संबंधित कुशलताओं की धार पैनी करने का, अपनी अभिरुचि का अभ्यास करते रहें।

डमरू कभी भी बज सकता है। अत: हिम्मत ना हारे। सब कुछ जल्दी ही अच्छा होगा।

डमरु बजेगा।

-सोशल मीडिया पर प्राप्त उत्सावर्धक पोस्ट

Wednesday, May 12, 2021

खुद को सुधारने का अच्छा तरीका

शुभम कुमार यश


 

  • सोशल मीडिया का उपयोग बंद करो। किताबें पढ़ना शुरू करें।
  • बस सपने देखना बंद करो। मेहनत करना शुरू करो।
  • बहाने बनाना बंद करो। जिम्मेदारी लेना शुरू करो।
  • अपने आप पर कठोर होना बंद करो। खुद पर दयालुता से पेश आना शुरू करें।
  • आशाहीन होना बंद करो। आशावादी होना शुरू करो।
  • खुद की तुलना किसी और से करना बंद करें। अपने आप की तुलना करना शुरू करें कि आप कल, सप्ताह या एक महीने पहले क्या थे।
  • न्याय करना बंद करो। समझना शुरू करो।
  • दूसरों से अपेक्षा करना बंद करें। दूसरों को सम्मान देना शुरू करें।
  • जो आपको सही लगे, उसके बारे में माफी माँगने से रूकें। अपनी बात का बचाव करना शुरू करें।
  • हर चीज के लिए हां कहना बंद कर दें। यदि आपको लगता है कि आप कुछ कारणों से नहीं चाहते हैं, तो ना कहना शुरू करें।
  • जंक फूड खाना बंद कर दें। स्वस्थ भोजन, फल और सब्जियां खाना शुरू करें।
  • कार्बोनेटेड पेय पीना बंद करें। अधिक पानी पीना शुरू करें।
  • एक उबाऊ जीवन जीना बंद करो। एक महत्वाकांक्षी जीवन जीना शुरू करें।
  • जल्दबाजी बंद करो। धैर्य रखना शुरू करें।
  • दूसरों पर निर्भर रहना बंद करें। आत्म-विश्वसनीय होना शुरू करें।
  • खुद से झूठ बोलना बंद करें। वास्तविकता का सामना करना शुरू करें।
  • एक दिन, सप्ताह या एक महीने में खुद को बेहतर बनाने के बारे में सोचना बंद कर दें। रोज छोटी-छोटी चीजें करना शुरू करें और जैसे-जैसे दिन बताते जाएंगे आप बेहतर इंसान बनेंगे।
  • उन चीजों पर अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद करना बंद करें जो अंत में मायने नहीं रखती हैं। विकासशील कौशल में निवेश करना शुरू करें।
  • भावनात्मक रूप से सोचना बंद करें। तर्कसंगत रूप से सोचना शुरू करें।
  • दूसरों को प्रभावित करना बंद करें। खुद को प्रभावित करना शुरू करें।
  • अशिष्ट होना बंद करो। विनम्र होना शुरू करो।
  • अपने अतीत पर रोना बंद करो। अपने भविष्य पर मुस्कुराना शुरू करें।
  • मीडिया की हर बात को मानना बंद कर दें। अपना खुद का शोध करना शुरू करें।
  • रूढ़ियों में विश्वास करना बंद करो। सत्य की खोज शुरू करो।


-शुभम कुमार यश की फेसबुक वॉल से साभार

Thursday, April 29, 2021

'उसको तो फर्क पड़ता है'

 

एक बार समुद्री तूफान के बाद हजारों-लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प-तड़प कर मर रही थीं। इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले बच्चे से नहीं रहा गया, और वह एक-एक मछली उठा कर समुद्र में वापस फेंकने लगा।
यह देख कर उसकी माँ बोली, बेटा लाखों की संख्या में मछलियां हैं, तू कितनों की जान बचा पाएगा?
यह सुनकर बच्चे ने अपनी गति और बढ़ा दी, माँ फिर बोली- बेटा रहने दे कोई फर्क नहीं पड़ता। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और एक मछली को समुद्र में फेंकते हुए जोर से बोला- माँ 'इसको तो फर्क पड़ता है'।
दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता माँ 'इसको तो फर्क पड़ता है'। माँ ने बच्चे को सीने से लगा लिया!

साथियों हो सके तो लोगों को हमेशा 'हौसला और उम्मीद' देने की कोशिश करें। आज इस विपरीत परिस्थिति में किसी एक की भी मदद कर सकते हों तो करें। न जानें कब आपकी वजह से किसी की जिन्दगी बदल जाए। हो सकता है कि आप लाखों लोगों की जिंदगी में फर्क न डाल पाएं लेकिन कुछ लोगों की जिंदगी में तो फर्क डाल सकते हैं।


क्योंकि आपको कोई फर्क नहीं पड़ता पर
'उसको तो फर्क पड़ता है'

-सोशल मीडिया से प्राप्त

Monday, March 29, 2021

यूपीएससी परीक्षा : उन सवालों के जवाब, जो अक्सर मन में आते हैं

सामान्य छात्रों के मन में आईएएस की परीक्षा को लेकर कई प्रश्न चलते रहते हैं। जैसे- माध्यम कौनसा अच्छा रहेगा, इसमें कितनी परीक्षाएं होती हैं आदि। कुछ ऐसे ही प्रश्नों का जवाब ढूंढने का प्रयास यहां किया गया है। आशा है, ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी....





-शिखा सिंह

प्रश्न- आईएएस में कितनी परीक्षाएं होती हैं ?
उत्तर-
इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं, एक त्रस् और एक ष्टस््रञ्ज. प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् मुख्य परीक्षा होती है जिसमें 9 पेपर होते हैं। इसमें 2 पेपर भाषा के, 4 पेपर सामान्य अध्ययन के, 2 पेपर वैकल्पिक विषय के और 1 पेपर निबंध का होता है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंटरव्यू या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

प्रश्न- तैयारी की शुरुआत कब करें?
उत्तर-
सिविल सेवा की तैयारी आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में शुरू कर सकते हैं। अगर किसी कारण से विलम्ब हो गया है तो कोई बात नहीं। आप कभी भी तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपितु आप दृढ़संकल्पित और अपना सर्वोत्तम देने के लिए तत्पर हों।

प्रश्न- किस माध्यम का चुनाव करें?
उत्तर-
माध्यम वही चुने जिसमें आप अपना सर्वोत्तम दे सकें। लोगों की दकियानुसी बातों पर न जाएं। हर वर्ष हिंदी माध्यम के भी अभ्यर्थी सफल होते हैं। अत: हिंदी में लेखन शैली को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास करें।

प्रश्न- क्या आईएएस और आईपीएस के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं?
उत्तर-
नहीं। संघ लोक सेवा आयोग वर्ष में एक बार कॉमन परीक्षा आयोजित करता है जिसमें सफलता के बाद प्राप्त रैंक के आधार पर आपको आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, और आईआरएस जैसी सेवाओं में भेजा जाता है।

प्रश्न- क्या कोचिंग लेना अनिवार्य है?
उत्तर -
बिल्कुल नहीं। माना कोचिंग आपका काम आसान करती है लेकिन किसी भी शास्त्र में यह नहीं लिखा कि बिना कोचिंग के अभ्यर्थी सफल नहीं होते। हर वर्ष का रिजल्ट बताता है कि 100+ अभ्यर्थी बिना कोचिंग के सफल हो रहे हैं।

प्रश्न- तैयारी के लिए कितना समय पर्याप्त है?
उत्तर-
अगर आप अभी शुरुआत करना चाहते हैं तो आपकी तैयारी के लिए 18 माह पर्याप्त होंगे। शुरुआत के 3 माह में एनसीआरटी को ठीक से तैयार कर लीजिये। इसके बाद 12 माह आपकी विषयानुसार तैयारी के लिए और अंतिम 3 माह मॉक टेस्ट और रिवीजन के लिए रखिये।

प्रश्न- ऑप्शनल पेपर का चुनाव कैसे करें ?
उत्तर-
बहुत से छात्रों कि यह दुविधा होती है कि वैकल्पिक पेपर कौन सा चुनेें? हमारी उनको विशेष सलाह है कि वैकल्पिक पेपर के चुनाव के समय आप सिर्फ  अपनी रुचि का ध्यान रखिये। किसी की सलाह का नहीं। अक्सर छात्र सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पढ़कर उनके विषय को ही अपना वैकल्पिक बना लेते हैं। यह घातक हो सकता है क्योंकि जरूरी नहीं कि जिस विषय में वे सुलभ हो उसे आप भी उसी तरह अपना पाएं। सबकी अपनी अलग-अलग रुचि होती है किसी को भूगोल बड़ी आसान लगती है और बहुत से ऐसे भी हैं जिन्हें भूगोल से बड़ा डर लगता है। हर ऑप्शनल पेपर से अभ्यर्थी सफल हुए हैं। और हम खुद यह बिल्कुल नहीं मानते कि कोई विषय कम या ज्यादा स्कोरिंग होता है। यह आपकी लेखन शैली पर निर्भर करता है कि आप कितनी हद तक निरीक्षक को प्रभावित कर पाते हैं।

-शिखा सिंह की फेसबुक वॉल से साभार

Sunday, February 28, 2021

मिशन सिविल सेवा : सफलता के लिए इन गुणों को करें मजबूत

-शिखा सिंह



सिविल सेवक बनने के इच्छुक व्यक्ति में निम्नलिखित गुण होने चाहिएं-

धैर्य और दृढ़ता

यह परीक्षा आपके धैर्य की बहुत कठिन परीक्षा है। एक लाख में से चंद लोग ही इसे पहले प्रयास में पास करते हैं। इसे साल-दर-साल दोहराने के लिए तैयार रहें, तब तक, जब तक कि या तो आप पास नहीं हो जाते या फिर बैठने के लिए अयोग्य नहीं हो जाते। आपको ग्रटिफिकेशन डिले करने की क्षमता सीखनी होगी, जहां आपको अल्पकालिक खुशी को एक तरफ रखना होगा ताकि आप दीर्घकालिक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। क्या आप यह कर सकते हैं?

मेहनत करने की क्षमता

लंबे समय तक एक साथ पढऩे की क्षमता। स्वयं अध्ययन के लिए खुद को मोटिवेट करने की क्षमता।

नई चीजें सीखने की क्षमता

यदि आपको एक नया विषय दिया जाता है, तो आप अपने साथियों की तुलना में इसे कितनी तेजी से सीख सकते हैं?

मानसिक स्पष्टता और योग्यता

अनंत सुझावों/सामग्री/पुस्तकों/टॉपर वार्ता से प्रभावित नहीं होने की क्षमता। आपके पास एक सिंगल पॉइंटेड रणनीति होनी चाहिए और उस रणनीति को लागू करने के लिए निर्ममता होनी चाहिए।

भावनात्मक स्थिरता

जब चीजें आपके रास्ते पर नहीं जातीं तो शांत और ठंडा रहने की क्षमता। मेरा विश्वास कीजिये कि ऐसे क्षण होंगे जब चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं होंगी। आप शेड्यूल के पीछे हो सकते हैं, मॉक्स में उम्मीदों के अनुसार नंबर नहीं आयेंगे, लिखित उत्तर में गुणवत्ता नहीं झलक रही। अनंत चीजें हैं जो गलत हो सकती हैं। मैं तो कह रही हूँ कुछ ना कुछ गलत हो ही जाएगा। क्या आप उन क्षणों में शांत, ठंडे और स्थिर बने रह सकते हैं?

सिविल सेवक बनने के लिए गहन आंतरिक प्रेरणा

यह सिर्फ एक आकर्षण नहीं होना चाहिए जो हमें आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों को देखकर या टॉपरों की बातचीत को देखकर मिलता है। न तो यह आपका भागने का मार्ग होना चाहिए क्योंकि आप अपनी नौकरी पसंद नहीं करते हैं या इसलिए कि आप किसी अन्य नौकरी को पा रहे हैं इसलिए इधर आ रहे हैं। बाह्य प्रेरणा मुसीबत और निराशावाद के क्षण में दूर हो जाएगी। जो कुछ भी आपकी आंतरिक प्रेरणा है- पैसा, सम्मान, शक्ति, बदला, सेवा - सवाल यह है कि क्या आप 2-3 साल (या इससे भी अधिक) के लिए आंतरिक प्रेरणा को बनाए रख सकते हैं?
उन विषयों में गहरी रुचि जो यूपीएससी पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। वैसे आपको कला और संस्कृति में रुचि रखने की आवश्यकता नहीं है (कोई भी व्यक्ति इसमें रूचि नहीं रखता), लेकिन इसके अलावा, यह वास्तव में आवश्यक है कि पाठ्यक्रम में वर्णित विषयों पर आपकी सक्रिय रुचि और जिज्ञासा हो।
स्वीकार करने की क्षमता, कि हम जो कर सकते हैं, उसे करने के बाद, जो हम पढ़ सकते हैं, उसे पढ़कर, फिर भी भाग्य धोखा दे सकता है। किस्मत बहुत बड़ा कारक है। आपको मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए कि बुरी किस्मत के कारण कुछ भी गलत हो सकता है।

-शिखा सिंह की फेसबुक वॉल से साभार

Wednesday, February 17, 2021

परिवर्तन का नियम...

-शुभम कुमार 'यश'


  • जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त भी आता है। जब इंसान अंदर से टूट जाता है। अंदर से मर-सा जाता है। ऐसा लगता है, सारी परेशनियां मेरी जिंदगी में ही क्यूँ है। ऐसा लगता है, मुसीबतों ने चारों तरफ से घेर लिया हो। जैसे किसी चक्रव्यूह में फंस गए हों। हर चीज में फेल हो जाते हैं। रिलेशनशिप में, करियर में, हर चीज में हार जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे हर बात उलटी हो रही है, हर चीज गलत हो रही है।
  • और मेरे साथ ही ऐसा क्यूं हो रहा है। ऐसे दु:खों में उलझ के रह जाते हैं, जैसे कोई रास्ता ही नहीं दिखाई देता। लगता है कोई अपना नहीं है यहाँ, जो मेरी प्रॉब्लम को सॉल्व कर सके। मेरे दु:ख को समझ सके, कई लोग तो इतने टूट जाते है अंदर से। उन्हें लगता है ऐसी जिंदगी से तो हम मर जाएं, अगर जिंदगी में इतने ही दु:ख है तो क्या फायदा ऐसे जीवन का।
  • एक बात आप हमेशा याद रखना, दु:ख चाहे कितना भी बड़ा क्यूं ना हो। पर हिम्मत दु:ख से हमेशा बड़ी होती है। जब भी आपकी जिंदगी में कोई दु:ख आए, कोई परेशानी आए, तो अपनी हिम्मत को इतना बड़ा कर दो कि आपका दु:ख उसके आगे छोटा पड़ जाए। हर इंसान को इस दौर से गुजरना ही होता है। ये परेशानियां, ये दु:ख इंसान को अंदर से बहुत मजबूत बना देती हैं।
  • जिंदगी में कभी आपके सामने कोई दरवाजा बंद हो जाए। तो समझ लेना कि अब कोई बड़ा दरवाजा खुलने वाला है। लाइफ का कोई चैप्टर बंद हो जाए। कोई कहानी खत्म हो जाए तो टूटने की जरूरत नही है।
  • ये आपकी जिंदगी का सिर्फ एक चैप्टर है। बस जरूरत है... एक पेज पलटने की। जैसे ही आप एक पेज पलटेंगे आपकी जिंदगी में नया चैप्टर शुरू हो जाएगा। जिसमें बहुत सारी नई बातें होंगी।
  • कभी हम रिश्तों में हार जाते हैं। कभी हम करियर में हार जाते हैं। कभी अपनो से हार जाते है। कभी तो जिंदगी से ही हार जाते हैं। जब कोई रिश्ता टूटता है या दिल टूटता है, लोग उस दर्द को सह नहीं पाते।
  • और जब कुछ वक्त गुजर जाता है तो लोग कहते हैं अच्छा हुआ वो रिश्ता मेरी जिंदगी से चला गया। अगर उस रिश्ते में हम रहते तो हमारी तो जिंदगी खराब हो जाती।
  • कई बार कुछ चीजें हमारी जिंदगी में ऐसी होती हैं, हमें लगता है कि हमारे साथ ऐसा क्यूं हो रहा है। आगे चलकर वो चीजें हमारे बेहतर भविष्य को लेकर आती हैं। आप जितने भी सफल लोगों की कहानियां सुनेंगे या पढ़ेंगे, वो यही कहते हैं- अगर जिंदगी में हमने दु:खों को नहीं देखा होता। चुनौतियों का सामना ना किया होता तो आज हम इस मुकाम पर नहीं होते।
  • आपको लगता है ये मुसीबत, परेशानी, दर्द, दु:ख मेरी जिंदगी में क्यूं आई है, वो इसलिए आई है कि आप अपने बेहतर भविष्य की तरफ देखें।
  • आप वहां से हट जाएं, अभी जिस जगह आप हैं। क्योंकि जिस जगह आप हैं, वो जगह आपके लिए सही नहीं है। जिस इंसान के साथ आज आप हैं, वो इंसान आपके लिए सही नहीं है।


-शुभम कुमार 'यश' की फेसबुक वॉल से साभार

जीवन एक संघर्ष

गिद्ध की प्रजाति का एक पक्षी है, नाम भूल रहा हूं। वह अंडे देने के लिए किसी ऊंचे पर्वत की चोटी पर चला जाता है। जोड़ा वहीं अंडे देता है, मादा ...